A Sad Love Story (एक दुखद प्रेम कहानी)

A Sad Love Story (एक दुखद प्रेम कहानी)



एक लड़के और लड़की की अधूरी प्रेम कहानी 

कहानी का शीर्षक - मैं तुमसे प्यार करती हूँ, और तुम?


एक लड़का और एक लड़की  दोनों  कई सालों से अच्छे दोस्त थे, दोनों फोन पर घंटो  बातें किया करते थे और दिन भर हजारों मैसेज और व्हाट्सप्प  से  एक दुसरे से बाते किया करते थे | 
उन्हें किसी और चीज कि फिकर नहीं थी, दुःख की आहट उनसे कोसों दूर थी।
सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा था, लेकिन एक दिन...

लड़के ने पूरा दिन भर  न फ़ोन उठाया न ही कोई मैसेज  किया और न ही उसकी मैसेज का कोई जवाब दिया 
लड़की को चिंता हुई कि कहीं कुछ गड़बड़ है।
रात भर वह सो नहीं सकी, रोती रही।
और उस दिन उसे पूरी तरह यकीन हो गया था कि वो उसके बिना नहीं जी सकती।

अगले दिन  सुबह
लड़के को लड़की का  फ़ोन आता है।
लड़का: ‘हेलो?’
लड़की: ‘मुझे बहुत खुशी है कि तुम मुझे फोन कर रहे हो, कल क्या हो गया था?’
लड़का: ‘मैं व्यस्त था।‘
(लड़की कुछ गलत समझ बैठी, लेकिन पूछ नहीं सकी)

[ कुछ देर के लिए दोनों एकदम शांत हो गये]

लड़का: ‘मुझे , लगता है कि अब हम आगे बात नहीं कर पाएंगे’
लड़की: ‘क्या? लेकिन क्यों??’
लड़का: ‘मुझे माफ़ कर देना, बाय।‘

[यह कहकर उसने फोन काट दिया, लड़की को लगा मानो किसी ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी हो]

उन दोनों को एक  साथ बिताये हर लम्हें उसकी आँखों के सामने नजर आने लगे।
और लड़की  सिसक - सिसक  कर रोने लगी।
उसे कुछ समझ में नही आ रहा था।
वह बेहद अकेली, और टूटी हुई महसूस कर रही थी।

वह लड़की  इस बात को समझ  ही नहीं कर पा रही थी कि वो लड़का उससे ऐसा कुछ कह सकता है।
और जितना ही इसके बारे में सोचती उतना ही वह रोती।
वह उसका नाम लेकर चिल्लाती, अपने बाल नोचती, और बार बार यही कहती - "तुमने ऐसा क्यों किया?"
फिर उसने अपने आप को किसी तरह संभाला।
और एक बार और कोशिश करने लगी अपने प्यार को मनाने के लिए!

[वह लड़के को फ़ोन करती है]

लड़की: ‘हेलो!’
लड़का: ‘तुम मुझे दुबारा क्यों कॉल कर रही हो?’
लड़की: ‘मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूँ...।‘
लड़का: ‘ बोलो।‘
लड़की: ‘मैं बस तुमसे ये जानना चाहती हूँ कि तुम मुझे क्यों छोड़ रहे हो? क्या तुम ठीक हो? तुम्हें कोई प्रॉब्लम तो नहीं है?’
लड़का कुछ नहीं बोलता और फ़ोन काट देता है।

इस बार लड़की पूरी तरह से टूट गयी थी !
इस बार उसने पूरी कोशिश भी की थी,  “लड़की ने सोचा  हो सकता है वास्तव में इस लड़के को मेरी  कोई परवाह नहीं है” - 
अब वह उसका पहले जैसा दोस्त नहीं था, बहुत बदल गया था वह।
वह रोती ही जा रही थी, उसके आँसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।
लेकिन, फिर वह एकदम शांत हो गयी, और न जाने क्या सोचने लगी।
फिर उसने एक चिट्ठी घर पर छोड़ी और बाहर चली आई।

[5 घंटे बाद]

लड़के के कमरे में फ़ोन की घंटी बजती है।
इस बार लड़की की मां थी।

लड़की को एक कार ने टक्कर मार दी थी और वह अस्पताल मे भर्ती थी
लड़का तुरंत अस्पताल पहुँचा जहाँ लड़की को भर्ती कराया गया था।

लड़की ने लड़के का नाम लेते हुए अपनी आँखें खोली।
लड़के ने उसका हाथ अपने हाथ में ले लिया।
लड़का सिसक कर रोते हुए बोला, ‘मुझे माफ कर दो, यह सब मेरी गलती से हुआ है! लेकिन... प्लीज तुम एक बार जल्दी से सही हो जाओ, मैं वादा करता हूँ, सब कुछ सही हो जायेगा।
लड़की: ‘मैं अब शायद सही नही हो पाऊँगी।‘
लड़का: ‘नहीं ..! प्लीज, ऐसा न कहो।‘
लड़की: ‘बस मुझे एक बात बताओ तुमने ऐसा क्यों किया था??’




लड़के ने उसे बताया :-   मेरे  दिल में छेद है और मै जल्द ही मरने वाला हूँ ।
और यह चीज तुमको  बता कर दुखी नहीं करना चाहता हूँ , और ऐसा इसलिए किया क्योकिं मै तुमसे  बहुत प्यार करता हूँ । 

लड़की: ‘मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ, इतना कहने के बाद उसके बाद उसके दिल की धड़कन बंद गयी और वह वही लड़के के गोद में ही मर गयी!

लड़के को इस बात का गहरा आघात लगा और 10 मिनट के बाद वो भी मर गया।


इस कहानी की माध्यम से मै " प्रिंस कुमार " आप सब को यह सन्देश देता हूँ।,
 की आप जिस से प्यार करते है उसका  ख्याल रखे ,

 और अगर आप किसी से प्यार करते है तो अपने दिल की बात

 उस इंसान से जरूर बताये | क्युकी दिल की इच्छा  को दिल में ही मार  देने से जिंदगी ख़राब हो जाती  है | 


      Writter : 
Mr.Prince Kumar
 +917255985775
 +917634985775

Popular posts from this blog

पापा

नए साल की प्रेम कहानी | New Year’s Love Story in Hindi